Video Discription |
श्री ललित कुमार का जन्म 20 मार्च, 1968 को आजमगढ़ के एक सामान्य परिवार में हुआ। आपके पिता स्वर्गीय श्री पं राम सुन्दर (सुंदर लाल) जी ने आपका लालन-पालन मुग़लसराय में किया और आपके तबले की शिक्षा चार साल की उम्र में प्रारंभ कर दी। आपने मुग़लसराय में आयोजित ऑल इंडिया रेलवे संगीत प्रतियोगिता में तबला वादन में सात साल की अल्प आयु में ही प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आपके प्रथम गुरु आपके पिताजी स्व. श्री पं राम सुन्दर (सुंदरलाल) जी हैं जिन्होंने खुद 'तबला के जादूगर ' स्व. श्री पं अनोखे लाल मिश्र जी से तबला सीखा था। तत्पश्चात, बीते वर्षों आप किशोरावस्था में बनारस में प्रतिस्थापित हुए एवं अपनी शिक्षा- दीक्षा प्रख्यात तबला वादक स्व. श्री पं रामजी मिश्र जी के सानिध्य में रहकर प्रगाढ़ किया। क्रमशः आप बनारस घराने के अंतर्गत एक बेहद ऊर्जावान तबला वादक के रूप में उभरे और महज बीस वर्ष की आयु में ही आकाशवाणी, नई दिल्ली से डायरेक्ट 'ए' ग्रेड कलाकार हो गए। आपकी विनम्रता से प्रभावित हो प्रकांड तबला विद्वान पद्मविभूषण स्व. श्री पं किशन महाराज जी ने आपको अपना शिष्य स्वीकार किया एवं संगीत की कई बारीकियों को सिखाया। आगे चलकर आपने एकल तबला वादन की कई यादगार प्रस्तुतियां दीं। आपने अपने एकल वादन में तबले के विभिन्न घरानों के विभिन्न बोल-विस्तारों एवँ स्वरचित परम्परागत नवकृतियों को सँजोया।
पुरस्कार और उपलब्धियां :--
1. विशिष्ट वर्ग में स्वर्ण पदक , छत्तीसवाँ अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता, प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद,1985
2. मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति, नई दिल्ली,1988
3. दो वर्षो तक प्रथम पुरस्कार, अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता, नटराज कला परिषद, 1987, 1988
4. “तालमणि”, सुर-सिंगार सांसद, मुम्बई, 1993
5. "बनारस रत्न अलंकरण ", भारत सुरक्षा परिषद, नई दिल्ली, 2012
6. "पुर्वांचल रत्न अलंकरण", उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद, उत्तर प्रदेश, 2012
7. "वाद्य-विशारद", हावड़ा संस्कृत साहित्य समाज, हावड़ा, कोलकाता, 2012
8. "टॉप ग्रेड" (तबला), "पण्डित" की उपाधि, ऑल इंडिया रेडियो, 2018
9. “गाँधी स्मृति सम्मान”, पं हरिहर नाथ त्रिपाठी फाउंडेशन, वाराणसी, 2019
10. आई. सी. सी. आर. में मनोनयन (empanelment), 2019
श्री ललित को विभिन्न प्रसिद्ध संगीत मनीषियों जैसे स्वर्गीय विदुषी बागेश्वरी देवी, स्वर्गीय पं. हनुमान प्रसाद मिश्र, स्वर्गीय पं. रामाश्रय झा, पद्मभूषण डॉ. एन. राजम, पद्मभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र, स्वर्गीय डॉ. पं. आर.पी.शास्त्री, पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य, पद्मश्री उस्ताद शाहिद परवेज, पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट, पद्मश्री डॉ. सोमा घोष, पं. तरुण भट्टाचार्य, पं. अजय पोहनकर, पं. राजेंद्र प्रसन्ना, उस्ताद सईद खान, पं.अजय प्रसन्ना, पं. देबाशीष भट्टाचार्य, पं. प्रकाश सोनटक्के, पद्मश्री उस्ताद मोइनुद्दीन खान, पं. प्रवीण गोड़खिंडी और कई महानुभावों का संगत करने का सुअवसर मिला है ।
PANDIT LALIT KUMAR was born in 1968 in Azamgarh. His father Pandit Sundar Lal ji was beloved disciple of Pandit Anokhe Lal Mishra ji of Banaras Gharana. Lalit is the disciple of Pandit Ramji Mishra , son of Pt. Anokhe Lal ji. Later, Lalit got the opportunity to learn under Padma Vibhushan Pandit Kishan Maharaj.
Pt. Lalit has accompanied various renowned artists like Lt. Vidushi Bageshwari Devi, Lt. Pt. Hanuman Prasad Mishra, Lt.Pt. Ramashrya Jha, Padmabhushan Dr. N. Rajam, Padmabhushan Pt. Channulal Mishra, Lt.Pt. Dr. R.P.Shastri, Padmashri Dr. Rajeshwar Acharya, Padmashree Ustad Shahid Parvez, Padmabhushan Pt. Vishwa Mohan Bhatt, Padmashree Dr. Soma Ghosh, Pt. Tarun Bhattacharya, Pt. Ajay Pohankar, Pt. Rajendra Prasanna, Ustad Sayeed Khan, Pt. Ajay Prasanna, Debashish Bhattacharya, Prakash Sontakke (Grammy Award Winner), Padmashri Ustad Moinuddin Khan and many more.
Presently, Lalit is a government employee in Music Department, Mahila Mahavidylaya, Banaras Hindu University, Varanasi.
Link To The Other Videos: --
Pt. Lalit Kumar - Tabla Solo | Rupak Tala 7 Matra | Banaras Gharana
https://youtu.be/QioQ3X1abSc
Pt. LALIT KUMAR | TABLA SOLO in TEENTAL | BANARAS GHARANA
https://youtu.be/D94BtSayMeU
In this Video Mr. Lalit plays Teentala Solo of 16 matras or beats. He is accompanied by Indradeo Chaudhary on Harmoniam.
This recording has been done in Sa Re Ga Ma studio, Lanka, Varanasi..
Thank You For Watching!
Thank You For Visiting My Youtube Channel! Please, Like, Comment, Share and Subscribe My Youtube Channel!
Facebook profile link:
https://www.facebook.com/lalittabla.mmv [yZKp3zXtUis] |