Video Discription |
फरवरी 2025 में विवाह मुहूर्त Vivah Muhurat in February 2025 विवाह शादी मुहूर्त फरवरी 2025
february 2025 men vivah muhurat, vivah mhurat in february 2025, shadi ke muhurat february 2025, february 25 men shadi ke muhurat, when is vivah muhurt in february 2025, vivah muhurat infebruary, shadi muhurat in february 2025, hindu vivah muhurat in february 2025, 2025 february me hindu vivah muhurat, vivah shadi muhurat, shadi muhurat vivah muhurat in february 2025,
फरवरी 2025 में विवाह मुहूर्त
विवाह दो आत्माओं का पवित्र बंधन है. यह सोलह संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार है. शुभ मुहूर्त में संपन्न किया गया विवाह पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ने वाला सिद्ध होता है.
हम यहाँ विवाह के लिए केवल उन मुहूर्तों का ही उल्लेख कर रहे हैं जो मुहूर्त, मुहूर्त शास्त्र के मानदण्डों को पूरा करते हैं तथा जो शुभ और शुद्ध हैं. हम यहाँ विवाह का लग्न व समय बता रहे हैं साथ ही यह भी बता रहे हैं कि यह मुहूर्त किस राशि वाले वर अर्थात् लड़के के लिए और किस राशि वधु यानि लड़की के लिए शुभ है तथा किस राशि वाले वर व वधु के लिए शुभ नहीं है. यहाँ बताया हुआ समय आपके स्थानीय समय से थोड़ा भिन्न हो सकता है.
तो, आइये जानते हैं, फरवरी 2025 में विवाह के लिए त्रिबल शुद्धि सहित शुभ व शुद्ध मुहूर्त कब – कब हैं –
पहला मुहूर्त -
यह मुहूर्त दिनांक 7 फरवरी 2025 शुक्रवार को है. इस दिन विवाह के दो लग्न हैं. एक लग्न है मेष, जिसका समय है, दिन में 10 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक. दूसरा लग्न है वृषभ, जिसका समय है, दिन में 12 बजकर 18 मिनट से 2 बजकर 14 मिनट तक.
यह मुहूर्त तुला, मिथुन और कुम्भ राशि वाले लड़कों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाले लड़कों के लिए शुभ है.
इसी तरह यह मुहूर्त तुला, मिथुन और कुम्भ राशि वाली लड़कियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाली लड़कियों के लिए शुभ है.
दूसरा मुहूर्त –
यह मुहूर्त दिनांक 13 फरवरी 2025 गुरुवार को है. इस दिन विवाह के दो लग्न हैं. एक है मेष लग्न और दूसरा है वृष लग्न.
मेष लग्न का समय है दिन में 10 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक. और वृषभ लग्न का समय है दिन में 12 बजकर 18 मिनट से 2 बजकर 14 मिनट तक.
यह मुहूर्त वृषभ, मकर, कन्या, वृश्चिक, कर्क और मीन राशि वाले लड़कों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाले लड़कों के लिए शुभ है.
इसी तरह यह मुहूर्त कन्या, वृषभ, मकर, कुम्भ, तुला और मिथुन राशि वाली लड़कियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाली लड़कियों के लिए शुभ है.
तीसरा मुहूर्त –
यह मुहूर्त दिनांक 14 फरवरी 2025 शुक्रवार को है. विवाह का लग्न है मकर, जिसका समय है, मध्य रात्रि बाद 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 13 मिनट तक.
यह मुहूर्त कुम्भ, तुला, मिथुन, वृश्चिक, कर्क और मीन राशि वाले लड़कों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाले लड़कों के लिए शुभ है.
इसी तरह यह मुहूर्त कुम्भ, तुला और मिथुन राशि वाली लड़कियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाली लड़कियों के लिए शुभ है.
चौथा मुहूर्त –
यह मुहूर्त दिनांक 18 फरवरी 2025 मंगलवार को है. इस दिन विवाह के दो लग्न हैं एक है मेष लग्न और दूसरा है गोधूलि लग्न. मेष लग्न का समय है, सुबह 9 बजकर 55 मिनट से 11 बजकर 33 मिनट तक तथा गोधूलि लग्न का समय शाम को 6 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 41 मिनट तक.
यह मुहूर्त वृश्चिक, कर्क और मीन राशि वाले लड़कों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाले लड़कों के लिए शुभ है.
इसी तरह यह मुहूर्त मीन, वृश्चिक, कर्क, कुम्भ, तुला और मिथुन राशि वाली लड़कियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाली लड़कियों के लिए शुभ है.
पाँचवा मुहूर्त –
यह मुहूर्त दिनांक 20 फरवरी 2025 गुरुवार को है. इस दिन विवाह के दो लग्न हैं. एक है गोधूलि लग्न और दूसरा है मकर लग्न. गोधूलि लग्न का समय है, शाम को 6 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 42 मिनट तक तथा मकर लग्न का समय है मध्य रात्रि बाद 5 बजकर 1 मिनट से 6 बजकर 49 मिनट तक.
यह मुहूर्त सिंह, मेष, धनु, वृश्चिक, कर्क और मीन राशि वाले लड़कों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाले लड़कों के लिए शुभ है.
इसी तरह यह मुहूर्त सिंह, मेष, धनु, कुम्भ, तुला और मिथुन राशि वाली लड़कियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाली लड़कियों के लिए शुभ है.
छठा मुहूर्त –
यह मुहूर्त दिनांक 21 फरवरी 2025 शुक्रवार को है. इस दिन विवाह के दो लग्न हैं. एक है मेष लग्न और दूसरा है वृषभ लग्न. मेष लग्न का समय है, दिन में 9 बजकर 43 मिनट से 11 बजकर 21 मिनट तक तथा वृषभ लग्न का समय है, दिन में 11 बजकर 21 मिनट से 1 बजकर 18 मिनट तक.
यह मुहूर्त सिंह, मेष, धनु, वृश्चिक, कर्क और मीन राशि वाले लड़कों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाले लड़कों के लिए शुभ है.
इसी तरह यह मुहूर्त सिंह, मेष, धनु, कुम्भ, तुला और मिथुन राशि वाली लड़कियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाली लड़कियों के लिए शुभ है.
सातवाँ मुहूर्त –
यह मुहूर्त दिनांक 25 फरवरी 2025 मंगलवार को है. इस दिन विवाह के दो लग्न हैं. एक है मेष लग्न और दूसरा है वृषभ लग्न. मेष लग्न का समय है, दिन में 9 बजकर 28 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक तथा वृषभ लग्न का समय है, दिन में 11 बजकर 6 मिनट से 1 बजकर 2 मिनट तक.
यह मुहूर्त तुला, मिथुन, कुम्भ, वृश्चिक, कर्क और मीन राशि वाले लड़कों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाले लड़कों के लिए शुभ है.
इसी तरह यह मुहूर्त कुम्भ, तुला और मिथुन राशि वाली लड़कियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाली लड़कियों के लिए शुभ है.
february 2025 men vivah muhurat, vivah mhurat in february 2025, shadi ke muhurat february 2025, february 25 men shadi ke muhurat, when is vivah muhurt in february 2025, vivah muhurat infebruary, shadi muhurat in february 2025, hindu vivah muhurat in february 2025, 2025 february me hindu vivah muhurat, vivah shadi muhurat, shadi muhurat vivah muhurat in february 2025, [kLdh613mg30] |