Video Discription |
फरवरी 2023 में विवाह मुहूर्त Vivah Muhurat in February 2023 विवाह शादी मुहूर्त फरवरी 2023
फरवरी 2023 में विवाह मुहूर्त
विवाह दो आत्माओं का पवित्र बंधन है. यह सोलह संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार है. शुभ मुहूर्त में संपन्न किया गया विवाह पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ने वाला सिद्ध होता है.
हम यहाँ विवाह के लिए केवल उन मुहूर्तों का ही उल्लेख कर रहे हैं जो मुहूर्त, मुहूर्त शास्त्र के मानदण्डों को पूरा करते हैं तथा जो शुभ और शुद्ध हैं. हम यहाँ विवाह का लग्न व समय बता रहे हैं साथ ही यह भी बता रहे हैं कि यह मुहूर्त किस राशि वाले वर अर्थात् लड़के के लिए और किस राशि वधु यानि लड़की के लिए शुभ है तथा किस राशि वाले वर व वधु के लिए शुभ नहीं है. यहाँ बताया हुआ समय आपके स्थानीय समय से थोड़ा भिन्न हो सकता है.
तो, आइये जानते हैं, फरवरी 2023 में विवाह के लिए त्रिबल शुद्धि सहित शुभ व शुद्ध मुहूर्त कब – कब हैं –
पहला मुहूर्त -
यह मुहूर्त दिनांक 6 फरवरी 2023 सोमवार को है. विवाह का लग्न है धनु, जिसका समय है मध्य रात्रि बाद 3 बजकर 56 मिनट से 6 बजे तक.
यह मुहूर्त वृषभ, मकर, कन्या, तुला, मिथुन और कुम्भ राशि वाले लड़कों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाले लड़कों के लिए शुभ है.
इसी तरह यह मुहूर्त वृषभ, मकर, कन्या, धनु, सिंह और मेष राशि वाली लड़कियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाली लड़कियों के लिए शुभ है.
दूसरा मुहूर्त –
यह मुहूर्त दिनांक 9 फरवरी 2023 गुरुवार को है. इस दिन विवाह के दो लग्न हैं. एक है मीन लग्न और दूसरा है धनु लग्न.
मीन लग्न का समय है सुबह 9 बजकर 5 मिनट से 10 बजकर 32 मिनट तक. और धनु लग्न का समय है मध्य रात्रि बाद 4 बजकर 54 मिनट से 5 बजकर 47 मिनट तक.
यह मुहूर्त तुला, मिथुन और कुम्भ राशि वाले लड़कों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाले लड़कों के लिए शुभ है.
इसी तरह यह मुहूर्त तुला, मिथुन, कुम्भ, धनु, सिंह और मेष राशि वाली लड़कियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाली लड़कियों के लिए शुभ है.
तीसरा मुहूर्त –
यह मुहूर्त दिनांक 10 फरवरी 2023 शुक्रवार को है. विवाह का लग्न है मीन जिसका समय है सुबह 9 बजकर 2 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक.
यह मुहूर्त तुला, मिथुन और कुम्भ राशि वाले लड़कों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाले लड़कों के लिए शुभ है.
इसी तरह यह मुहूर्त तुला, मिथुन, कुम्भ, धनु, सिंह और मेष राशि वाली लड़कियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाली लड़कियों के लिए शुभ है.
चौथा मुहूर्त –
यह मुहूर्त दिनांक 16 फरवरी 2023 गुरुवार को है. इस दिन विवाह के दो लग्न हैं. एक है मीन लग्न और दूसरा है गौधूलि वेला.
मीन लग्न का समय है सुबह 8 बजकर 28 मिनट से 10 बजकर 5 मिनट तक. और गौधूलि वेला का समय है, सायंकाल 6 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 39 मिनट तक.
यह मुहूर्त कन्या, वृषभ, मकर, वृश्चिक, कर्क और मीन राशि वाले लड़कों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाले लड़कों के लिए शुभ है.
इसी तरह यह मुहूर्त कन्या, वृषभ, मकर, धनु, सिंह और मेष राशि वाली लड़कियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाली लड़कियों के लिए शुभ है.
पाचवाँ मुहूर्त -
यह मुहूर्त दिनांक 22 फरवरी 2023 बुधवार को है. विवाह का लग्न है धनु जिसका समय है मध्यरात्रि बाद 2 बजकर 52 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक.
यह मुहूर्त धनु, सिंह, मेष, वृश्चिक, कर्क और मीन राशि वाले लड़कों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाले लड़कों के लिए शुभ है.
इसी तरह यह मुहूर्त धनु, सिंह और मेष राशि वाली लड़कियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशि वाली लड़कियों के लिए शुभ है.
february 2023 men vivah muhurat, vivah mhurat in February 2023, shadi ke muhurat february 2023, february 23 men shadi ke muhurat, when is vivah muhurt in february 2023, vivah muhurat in february, shadi muhurat in february 2023, hindu vivah muhurat in february 2023, 2023 february me hindu vivah muhurat, vivah shadi muhurat, shadi muhurat vivah muhurat in feb 2023, [8xfR3kACfoI] |